फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परनीत कौर की मौजूदगी में गैंगस्टर हुआ कांग्रेस में शामिल, गरमाई पंजाब की सियासत

Tue, 09 Apr 2019 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : File Photo
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब की बेहद हॉट मानी जा रही पटियाला सीट का सियासी माहौल सोमवार को उस समय गरमा गया, जब कांग्रेस की उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर की अगुवाई में कांग्रेस में एक गैंगस्टर को शामिल करने की बात सामने आई।

विज्ञापन


चुनाव की बेला में विपक्षी दलों खास तौर से शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने इस मुद्दे को खूब भुनाया। शाम होने तक परनीत कौर ने बयान जारी करके साफ कर दिया कि एक गैंगस्टर को किसी भी कीमत पर कांग्रेस का मेंबर नहीं रहने दिया जाएगा।

शनिवार को सन्नौर हलके से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरिंदरपाल सिंह हैरी मान ने पटियाला में एक कार्यक्रम कराया था। इस मौके पर परनीत कौर की मौजूदगी और उनके आशीर्वाद से गैंगस्टर रणदीप खरौड़ को उसके साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल कराया गया था। रणदीप खरौड़ के खिलाफ कई केस चल रहे हैं और वह फिलहाल जमानत पर बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही गैंगस्टर को कांग्रेस में परनीत की अगुवाई में शामिल कराए जाने का मामला सामने आया, तो विपक्षी दलों खास तौर से अकाली दल ने इस मुद्दे को खूब उठाया और कांग्रेस पर निशाना साधा। सोमवार शाम को परनीत कौर ने बयान जारी करके साफ किया कि चुनाव के मद्देनजर इन दिनों काफी लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 

ऐसे में हरेक के बारे में जांच कराना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को पार्टी में किसी तरह की कोई जगह नहीं दी जाएगी। गैंगस्टर रणदीप खरौड़ को भी कांग्रेस का सदस्य नहीं रहने दिया जाएगा। उसे पार्टी से निकालना जल्द यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी भविष्य में किसी को भी शामिल कराने से पहले सख्त जांच करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें