फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला ने संभाली संगठन को दुरुस्त करने की कमान, कई बदलाव

Mon, 11 Feb 2019 11:43 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से मिले इनेलो सुप्रीमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जींद उपचुनाव में करारी हार और बसपा से गठबंधन टूटने के बाद इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने संगठन को मजबूत और दुरुस्त करने की कमान खुद संभाल ली है। उन्होंने विधायक नसीम अहमद को मेवात और हेमराज जागलान को पानीपत का जिला अध्यक्ष बनाया है। इनेलो सुप्रीमो ने हलका प्रधानों और शहरी प्रधानों में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन


हलका प्रधानों में भारत मढ़हान डबकोली को इंद्री, मनजीत सिंह साधु सिंह को अंबाला कैंट, भगवंत सिंह सौंकड़ा को नीलोखेड़ी, सतप्रकाश बिसला महम, ओमप्रकाश हुड्डा को सांपला, बलवान सिंह जमालपुर को बवानीखेड़ा, रणबीर उर्फ धीरा सरपंच को तोशाम, विनोद अरोड़ा डबवाली, महावीर गुलिया बादली, जेपी सिंह को राई, जोगिंदर मलिक बरौदा, बल्ली शेखावत सतनाली को महेंद्रगढ़, अजय खोसा नारनौल, राजा राम गोलवा नांगल चौधरी, कर्ण सिंह यादव को अटेली, कृष्ण यादव को पटौदी, बादशाहपुर के अटलवीर कटारिया, कलीराम खेदड़ को उकलाना, यशपाल बेरवाल भाटला को हांसी और रघुविंदर को बरवाला का हलका प्रधान बनाया गया है।

जसविंदर सिंह बिंदु को कालांवाली का दूसरा हलका प्रधान बनाया गया है। चौटाला ने इसके अतिरिक्त शहरी प्रधान की भी नियुक्तियां की हैं। रोहित कश्यप को इंद्री, यशपाल तनेजा को फतेहाबाद, सतीश सैनी को महम, रोहतक का अमरजीत कपूर उर्फ नीटू, भिवानी अनिल कठपालिया, सियाराम आंतिल को सोनीपत, शमशेर कटारिया को गुरुग्राम, बलराज गर्ग को उकलाना, राजू शर्मा को हांसी और जगदीश घिराय को बरवाला का शहरी प्रधान का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा इनेलो सुप्रीमो ने तीन युवा जिला संयोजकों की नियुक्ति कर संगठन का विस्तार भी किया  है। जिसमें मनजीत खैरी को हिसार, मनवीर लांबा रेवाड़ी और राजेश यादव को महेंद्रगढ़ का युवा जिला संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन


11 फरवरी से फील्ड में ओपी चौटाला
इनेलो सुप्रीमो 11 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक प्रदेशभर का दौरा कर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जिसमें 11 फरवरी को लाडवा, यमुनानगर, अंबाला, 12 को कैथल, करनाल, पंचकूला, 14 तारीख को फतेहाबाद, 15 को सिरसा व हिसार, 16 फरवरी नारनौल, रेवाड़ी, 17 दादरी, भिवानी, 18 को जींद व रोहतक, 19 को मेवात, पलवल, 20 फरवरी को सोनीपत, झज्जर और गुरुग्राम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें