फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवांशहर में मायावती ने की चुनावी जनसभा, कहा-कांग्रेस-भाजपा की छुट्टी करे जनता

Mon, 13 May 2019 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवांशहर (पंजाब)
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को नवांशहर में रैली के दौरान पीडीए समर्थकों से कांग्रेस और भाजपा की छुट्टी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक देश-प्रदेश पर राज किया है। बावजूद इसके न देश में रोजगार मिल सका और न महंगाई दूर हुई। कांग्रेस ने गरीबों, पिछड़ों व दलितों को आरक्षण का लाभ भी सही ढंग से नहीं दिया। 

विज्ञापन


बाबा साहेब ने पिछड़े समाज को आरक्षण का रास्ता खोलने के लिए ही संविधान में प्रावधान किया था लेकिन कांग्रेस ने उन्हें आरक्षण देने के कभी प्रयास नहीं किए। बसपा के गठन के बाद ही बाबा साहेब को भारत रत्न देने का मुद्दा उठा। वीपी सिंह सरकार से कहकर बसपा ने उन्हें भारत रत्न दिलाया और मंडल कमीशन रिपोर्ट लागू करवाई।

उन्होंने कहा कि भाजपा भी पिछड़ों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल करती रही है। मौके पर सांसद डा. धर्मवीर गांधी, विधायक सुखपाल खैहरा, विधायक सिमरजीत बैंस, बसपा नेता सतीश मिश्रा, रछपाल राजू, डा. नछत्तरपाल उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें