फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले की टाइमिंग पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, कहा-इमरान-मोदी में तगड़ी साठगांठ

Wed, 08 May 2019 12:53 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान और नरेंद्र मोदी के बीच तगड़ी साठगांठ है। तभी तो लोकसभा चुनाव से दो महीने पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला हुआ।

विज्ञापन


उसके दस दिन बाद इमरान खान कहता है कि नरेंद्र मोदी को भारत का दोबारा प्रधानमंत्री बनना चाहिए। मोदी राष्ट्रवाद के नाम पर वोट मांग रहे हैं, लेकिन उनका राष्ट्रवाद फर्जी है।

केजरीवाल मंगलवार को हिसार के सेक्टर 16-17 ग्राउंड में जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि असली देशभक्त तो दुष्यंत चौटाला और अरविंद केजरीवाल हैं। जो मर मिट सकते हैं, लेकिन देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकते।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने पांच साल तक सांसद रहते हुए हर वर्ग की आवाज को संसद में बुलंद किया है। उन्होंने अपनी कुशलता का परिचय दिया है, इसलिए हम उनके काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

व्यापारियों को बीजेपी छोड़ गठबंधन का साथ देने को कहा
केजरीवाल ने व्यापारी वर्ग को भी भाषण के जरिये साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसलों से व्यापारी वर्ग की कमर तोड़ दी है।

देश के कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के छोटे-मोटे उद्योगों को बंदी के कगार पर खड़ा कर दिया है। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अब बीजेपी को छोड़कर जजपा-आप गठबंधन का साथ दो। अगर हमारी सरकार बनी तो व्यापारियों को किसी भी तरह की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें