फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पार्टी के साथ टूट सकता है बसपा का गठबंधन, बीच चुनाव सबकुछ नहीं चल रहा ठीक

Fri, 12 Apr 2019 05:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में हर चुनाव में नए साथी बनाने के लिए मशहूर बसपा के हाथी की चाल एक बार फिर बिगड़ गई है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में बसपा और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है, लेकिन दोनों दलों के बीच तालमेल बैठ नहीं पा रहा। चर्चाएं तो ये भी सियासी गलियारों में फैल रही हैं कि बसपा चुनावी दंगल में उतरने से पहले ही एक बार फिर अपनी राह जुदा कर सकती है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार लोसुपा और बसपा के रिश्ते सामान्य नहीं चल रहे। बसपा की तैयारी लोसुपा को झटका देने की चल रही है। बसपा नए गठबंधन आप और जजपा के साथ जा सकती है। जजपा भी अंदरखाने चाहती है कि लोकसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ उसका गठबंधन हो। इसके लिए पहले से ही कोशिशें जारी हैं। 

बसपा हरियाणा में अभी तक पहले कांग्रेस के साथ रही तो बाद में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) के साथ उसका गठबंधन हुआ। बाद में इनेलो का चश्मा भी मायावती के हाथी ने कई दिनों तक पहनकर रखा। चौटाला परिवार में आपसी कलह का तर्क देते हुए मायावती ने इनेलो का चश्मा उतार फेंका और भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी के थ्री व्हीलर में सवार हो गईं।
विज्ञापन


अब मायावती को लग रहा है कि लोसुपा के साथ उसका गठबंधन लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने की स्थिति में नहीं है। इसलिए ऐसे दल का साथ पकड़ा जाए जिससे कि पार्टी न केवल बेहतर प्रदर्शन करे बल्कि सीटें भी जीते। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि बसपा किसी भी समय लोसुपा से किनारा कर सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें