फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट- नहीं लड़ूंगा चुनाव, अफवाह है

Sat, 09 Feb 2019 10:05 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
virendra sehwag
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपा को हरियाणा में एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, 'मुल्तान के सुल्तान' ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने एक ट्वीट करके रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। सहवाग ने ट्वीट किया कि वे चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हैं। उनके चुनाव लड़ने की खबर महज एक अफवाह है।
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा सहवाग को रोहतक जिले से चुनाव में खड़ा करना चाहती है। इसके लिए 27 फरवरी को हिसार में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग में फाइनल चर्चा होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पासा उलटा पड़ गया। वीरू को टिकट देने की दो वजह हैं।

एक, वीरू झज्जर जिले के गांव छुड़ानी के रहने वाले हैं। ऐसे में उन पर बाहरी होने का आरोप भी नहीं लगेगा। दूसरा, रोहतक लोकसभा का 16 बार चुनाव हो चुका हैं, जिसमें 10 बार हुड्डा परिवार ने जीत हासिल की। ऐसे में जीत की हैट्रिक जमा चुके दीपेंद्र हुड्डा को हराने के लिए दमदार चेहरा चाहिए।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें