लोकसभा चुनाव 2019 का बिगुल बजते ही पंजाब में बीजेपी एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। इसे लेकर चर्चा का दौर भी शुरू हो गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरदासपुर में आयोजित रैली में पूर्व सांसद विनोद खन्ना को अपने भाषण की शुरुआत में स्थान दिया।
मोदी ने कहा कि गुरदासपुर के हरेक व्यक्ति के लिए विनोद खन्ना का समर्पण और यहां के विकास के लिए उनके प्रयास आज स्पष्ट रुप से दिखते हैं। वह आधुनिक खुशहाल और संपन्न गुरदासपुर देखना चाहते थे। उनके सपने को हम सभी को मिलकर संपन्न करना है।
विनोद खन्ना के कामों के गुणगान के साथ ही पंडाल में मौजूद लोगों और शहर में यह चर्चा छिड़ गई कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा हाईकमान उद्योगपति और वरिष्ठ नेता स्वर्ण सलारिया को किनारे कर सकती है और खन्ना परिवार पर फिर से दांव खेल सकती है।