फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरसिमरत कौर बोलीं- नवजोत सिद्धू का पंजाब से आउट होना तय, कैप्टन ने परनीत को जिताया

Fri, 24 May 2019 02:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल - फोटो : File Photo
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने लगातार तीसरी बार बठिंडा लोकसभा सीट से जीत हासिल की। वो शिरोमणि अकाली दल की दो बार से बठिंडा सीट से सांसद रह चुकी हैं। बठिंडा सीट को हरसिमरत कौर बादल के पारिवारिक गढ़ माना जाता है। केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने इस क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं। हरमिसरत कौर बादल अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की पत्नी हैं और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की पुत्रवधू हैं। मोदी सरकार में हरमिसरत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं।

विज्ञापन


बठिंडा
हरसिमरत कौर 21772 वोट से जीते
हरसिमरत कौर बादल को 492824 वोट मिले
कांग्रेस के राजा वडिंग को 471052 वोट मिले

एक टीवी चैनल से बात करते हुए हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। हरसिमरत ने कहा कि पटियाला से अपनी पत्नी को जिताने के लिए कैप्टन ने सारा प्रशासन लगा दिया था।

विज्ञापन

सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल - फोटो : facebook
 वहीं बठिंडा से हमें हराने में भी पूरी ताकत लगा रखी थी। सिद्धू के बारे में बात करते हुए हरसिमरत ने कहा कि पंजाब में सिद्धू का आउट होना ही है। वो जहां गए कांग्रेस वहां हार गई। गुरदासपुर गए वहां हार मिली और बठिंडा आए तो यहां भी हार मिली। कैप्टन साहब की कुर्सी भी पंजाब में खतरे में है।

शिरोमणि अकाली दल की दो बार से बठिंडा सीट से सांसद रह चुकी हैं। अगर जीत दर्ज करती हैं तो यह इनकी हैट्रिक है। बठिंडा सीट को हरसिमरत कौर बादल के पारिवारिक गढ़ माना जाता है।

केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने इस क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए हैं। हरमिसरत कौर बादल अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की पत्नी हैं और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल की पुत्रवधू हैं। मोदी सरकार में हरमिसरत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें