फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में दो नए पॉजिटिव मिले, जीरकपुर में कोरोना से पहली मौत, जवाहरपुर के तीन मरीज हुए ठीक

Fri, 08 May 2020 02:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मोहाली में शुक्रवार को दो नए कोरोना पॉजिटिव आने से अब संख्या 98 हो गई है। डीसी मोहाली गिरीश दियालन ने बताया कि मोहाली की रहने वाली एक गर्भवती महिला जो कि चंडीगढ़ के जीएमएसएच सेक्टर-16 में दाखिल है, उसके सैंपल भेजे गए थे। उसने गुरुवार की रात एक बच्चे जो जन्म दिया है। शुक्रवार को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरा केस जीरकपुर के बलटाना में सैनी विहार फेज-3 का है। यहां एक 74 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, दूसरी ओर 80 साल की बुजुर्ग समेत तीन लोगों ने कोरोना को मात देकर जिदंगी की जंग जीती है। यह सभी गांव जवाहरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह घरों से निकलने में परहेज करें।

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या 52 हो गई है। इनमें शुक्रवार को 80 साल की बुजुर्ग महिला तेज कौर, 32 साल की हरविंदर कौर और 67 साल के भाग सिंह स्वस्थ हुए हैं। यह तीनों गांव जवाहरपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब 98 कोरोना पीड़ित मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन


वहीं जिले में एक्टिव मरीजों की गिनती 43 है। जबकि अकेले कोरोना हॉटस्पॉट गांव जवाहपुर के 34 मरीज ठीक हो हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि ठीक हुए तीनों लोगों को फिलहाल डेराबस्सी के निरंकारी भवन में क्वारंटीन होम में रखा गया है। 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी होने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कोशिश यही है कि सभी लोग स्वस्थ रहें। 

डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में बाकी ठीक हुए सभी मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं। जिले मोहाली के सभी मरीजों का इलाज बनूड़ स्थित ज्ञान सागर अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलें।

छोटी-मोटी समस्या आने पर अस्पताल जाने के बजाय हेल्पलाइन नंबर-104 पर कॉल करें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। इस मौके पर जिला एपीडीमोलोजिस्ट डॉ. रेनू सिंह और डॉ. हरमनदीप कौर भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

बलटाना के सैनी विहार फेस तीन में रहता था 74 वर्षीय बुजुर्ग

शुक्रवार को जीरकपुर में कोरोना से पहली जबकि मोहाली जिले में तीसरी मौत हो गई। मृतक 74 साल के बुजुर्ग विजय थे। वह बलटाना के सैनी विहार फेस-3 में रह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी सावधानियां बरतते हुए उनका चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया है।

ढकोली के हेल्थ कम्युनिटी सेंटर की एसएमओ डॉ. पौमी चतरथ ने बताया कि विजय  फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे और बुधवार को हालत बिगड़ने पर उनको पंचकूला के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया था। वहां से वीरवार की दोपहर उनके सैंपल कोरोना जांच के लिए चंडीगढ़ पीजीआई भेजे थे।

लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही बुजुर्ग की रात मेें मौत हो गई। सुबह उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके संपर्क में आने वालों के और परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, ढकोली पुलिस चौकी के मुलाजिमों और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बलटाना के सैनी विहार फेस-3 एरिया को सील कर दिया है।

ढकोली के गोल्डन सैंड के 7 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
ढकोली के गोल्डन सैंड सोसाइटी में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद पीड़ित के संपर्क में आने वाले 7 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें