चंडीगढ़। सेक्टर-8 स्थित बहाई हाउस में वीरवार को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एथिक्स (आईएएफ) की ओर से साहित्यिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर तीन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, जिनमें कनाडा से आए लेखक अशोक के. भार्गव की काव्य कृति ‘भीतर और पार की यात्राएं’, रवींद्र टंडन की ‘माई इमेजेज हैव बोल्टेड एंड अदर पोएम्स’ तथा रूपा राव की ‘ए पोएटिक ओडिसी: ए बायोग्राफी ऑफ डॉ. जरनैल एस आनंद’ शामिल हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ एथिक्स के अध्यक्ष प्रो. डॉ. जरनैल सिंह आनंद ने की। रीडर्स एंड राइटर्स सोसाइटी ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ के अध्यक्ष विनोद खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि चंडीगढ़ बहाईज की लोकल स्पिरिचुअल असेंबली के चेयरमैन प्रो. अनिल सरवाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।