फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बिना मंजूरी परोसी जा रही थी शराब, काऊ ब्वॉय क्लब का प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर- 3 थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए सेक्टर-9डी स्थित काऊ ब्वॉय क्लब के प्रबंधक को गिरफ्तार किया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया। आरोप के मुताबिक क्लब में बिना मंजूरी के शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने एक क्वार्टर और दो गिलास टंबलर बरामद की। 21 अक्तूबर को यह शराब बरामद हुई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दूसरी ओर न्यू इंदिरा कॉलोनी के 27 वर्षीय सज्जन को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब बरामद की है। आईटी पार्क थाना पुलिस ने उससे 50 क्वार्टर देसी शराब पकड़ी है। रेलवे लाइन, एनआईसी मनीमाजरा के पास से उसे बीते 21 अक्तूबर को दबोचा गया। आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है और पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें