फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी और सीवाईएसएस के स्टीकर लगी गाड़ियों से शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चुनाव से पहले छात्रावासों में शराब बांटने का मामला सामने आया। मंगलवार को दिन में गेट नंबर 2 पर सीवाईएसएस के स्टीकर लगी गाड़ी से शराब की दो-तीन बोतलें पुलिस ने बरामद कीं। वहीं, देर रात करीब एक बजे के करीब बीएच-7 के बाहर पुलिस ने एबीवीपी का स्टीकर लगी गाड़ी से तीन पेटी शराब बरामद की। दोनों ही मामलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, दोनों छात्र संगठनों के नेताओं ने कहा कि स्टीकर लगाकर उनके संगठन को बदनाम करने की साजिश है। बता दें चुनाव से छात्रावासों में पैसों के बदले वोट मांगने का मामला भी सामने आया है। देर रात को एक बीजेपी के नाम की एक ऑडियो भी वायरल होती रही, जिसमें एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट डालने पर धमकाया जा रहा था। हालांकि एबीवीपी से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ने इस ऑडियो को फेक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें