फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के 40 साल पूरे होने पर रोशनी से नहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के 40 साल पूरे होने पर जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे भवन को रोशनी से नहलाया गया है। मौसम वैज्ञानिक मनमोहन सिंह ने बताया कि एक जनवरी 1982 से चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने काम करना शुरू किया था। 40 साल पूरे होने पर विभाग की ओर से जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों और कॉलेजों में हीट वेव और थंडर स्टॉर्म/लाइटनिंग के लिए बड़े पैमाने पर जनता के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ई-पोस्टर्स लगाए जाएंगे। इसमें ‘सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से आपदा प्रबंधन’ पर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें