फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आज और कल हल्की बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को पूरे दिन हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। धीरे-धीरे फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस वजह से शुक्रवार व शनिवार को शहर के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य जितना ही रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य जितना 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि एक जून से लेकर वीरवार शाम 5:30 बजे तक कुल 820.3 एमएम बारिश हुई है। यह इस सीजन में सामान्य से 116 फीसदी ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें