फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आधे हरियाणा में दो दिन हल्की बारिश के आसार, झज्जर सबसे ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कल पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी और बारिश, हफ्ते के आखिरी में और बढ़ेगी ठंड
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
हरियाणा के कुछ जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले दो दिन तक रहेगा। इसके प्रभाव से हरियाणा के उत्तरी व दक्षिण पूर्व के जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार वीरवार को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके कारण पहाड़ों में अच्छी बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसके बाद बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में भारी गिरावट आएगी। सप्ताह के अंत में अच्छी खासी ठंड बढ़ जाएगी।
हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिसार के बालसमंद में 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला झज्जर रहा। यहां सबसे कम अधिकतम तापमान 20.4 रिकॉर्ड रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बुधवार को भी कुछ इलाकों में कोहरा छा सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि एक दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। पानीपत में कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि तापमान में एकाएक आई गिरावट गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगी। इससे पौधों की बढ़वार व फूट दोनों बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
झज्जर में सबसे ज्यादा बारिश
जिला एमएम
झज्जर 19.5

रोहतक 7.2
जींद 6.0
मेवात 4.5
महेंद्रगढ़ 3.5
भिवानी 2.1
पानीपत 1.5
सोनीपत 1

आज 14 जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में बारिश की संभावना है। वीरवार को इन जिलों के साथ करनाल में भी बारिश हो सकती है।



कहां कितना रहा तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
पंचकूला 26.1 12.7
अंबाला 25.3 14.4
हिसार 25.0 12.9
जींद 23.4 14.6
करनाल 22.7 13.8
भिवानी 22.6 13.1
यमुनानगर 22.4 13.8
रोहतक 21.2 14.2
झज्जर 20.4 14.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें