फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: सुरेश रैना के फूफा के 12 हत्यारों को उम्रकैद, तेजधार हथियारों से किया था हमला; पढ़ें पूरा मामला

Tue, 03 Sep 2024 05:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पठानकोट

सार

19 अगस्त, 2020 की रात पठानकोट जिले के गांव थरियाल में अज्ञात लुटेरों ने ठेकेदार अशोक कुमार व उनके परिवार के सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था।
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा की हत्या के मामले में जिला सेशन जज ने सभी 12 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। वहीं, दोषियों को सजा के अलावा दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 19 अगस्त, 2020 की रात पठानकोट जिले के गांव थरियाल में अज्ञात लुटेरों ने ठेकेदार अशोक कुमार व उनके परिवार के सदस्यों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इसमें सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार (58) और उनके बेटे कौशल कुमार (32) की मौत हो गई थी।

विज्ञापन


अशोक कुमार की पत्नी आशा देवी (55), बेटा अपिन कुमार (24) और परिवार की एक अन्य सदस्य सत्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीनियर एडवोकेट हरीश पठानिया ने बताया कि 20 अगस्त, 2020 को पठानकोट निवासी शाम लाल ने थाना शाहपुरकंडी में अशोक कुमार और कोशल कुमार की हत्या और आशा रानी, अपिन कुमार, सत्या देवी को बुरी तरह घायल करने के आरोप में केस दर्ज करवाया था।

आशा रानी डेढ़ साल तक अस्पताल में कोमा में रहीं। कोमा से बाहर आते ही उन्होंने केस में गवाही दी। जिन्हें सजा सुनाई गई उनमें स्वर्ण उर्फ मैचिंग, शाहरुख खान उर्फ लुकमन, मोहब्बत, रिहान उर्फ सोनू, असलम उर्फ नासो, तवजल बीबी, ,काजम उर्फ रीडा, चाहत उर्फ जान, जबराना, साजन उर्फ आमिर, गोलू उर्फ सेहजान व छज्जू उर्फ बाबू मियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें