अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गणतंत्र दिवस के चलते 27 जनवरी तक सभी पुलिस मुलाजिमों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए गए। प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के चलते यह फैसला लिया गया है, ताकि 26 जनवरी पर सुरक्षा व्यवस्था के पूरे बंदोबस्त करने में विभाग को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। विभाग के अनुसार पंजाब पुलिस 24 घंटे सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेगी।