फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखने की प्रक्रिया आजीवन चलने वाली: प्रो. रेनू विग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के जीजीडीएसडी कॉलेज के 47 वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को 1650 स्टूडेंट्स को डिग्री दी गई। समारोह की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद एवं प्रशासनिक विशेषज्ञ पीयू वीसी प्रो. रेनू विग ने की। कॉलेज सोसायटी के महासचिव डॉ. अनिरुद्ध जोशी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीसी की सराहना की। वीसी ने कहा कि सीखने की प्रक्रिया आजीवन चलने वाली होती है। व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। भारत ने डिजिटल क्रांति के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एआई मानव बुद्धिमत्ता स्थान कभी नहीं ले सकती
एआई के प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि यह विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव ला रही है, किंतु मानव बुद्धिमत्ता का स्थान कभी नहीं ले सकती। उन्होंने प्रयास, प्रदर्शन और प्रार्थना को अपनाने का संदेश दिया। प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने सत्र 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर डॉ. प्रिया चड्ढा एवं गगनप्रीत वालिया, डॉ. पीके बजाज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें