फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिएंडर पेस की चंडीगढ़ से जुड़ी हैं 4 गोल्डन यादें

Thu, 20 Nov 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि भारतीय टेनिस सुपरस्टार लिएंडर पेस की 4 गोल्डन यादें चंडीगढ़ से जुड़ी हैं। चंडीगढ़ में चैंपियन टेनिस लीग(CTL) खेलने आए लिएंडर पेस ने खुद ये यादें अमर उजाला से साझा की।
विज्ञापन


पेस ने बताया कि उन्हें इस शहर से मुझे खास लगाव रहा है। जापान के खिलाफ 1990 में चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन के कोर्ट में डेविस कप कैरियर का आगाज किया था।

पेस एक बार फिर इसी जगह चैंपियंस टेनिस लीग के घरेलू चरण में पंजाब मार्शल टीम की अगुवाई करने को तैयार हैं। बुधवार को पेस ने कहा कि चंडीगढ़ में अपना पहला डेविस कप मैच खेला था। मैंने और जिशान अली ने शुजो व ओटा के खिलाफ पांचवां सेट 18-16 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन


1989 में अपना पहला आईटीएफ जूनियर्स खिताब भी यहीं जीता था। हमने 1993 में यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेविस कप सेमीफाइनल भी खेला था। चंडीगढ़ में खेलना मेरे लिए हमेशा विशेष अनुभव रहा है।
विज्ञापन

पेस को तेज कोर्ट का अनुभव

पेस ने कहा कि मुंबई के खिलाफ मुकाबले के लिए उनकी टीम घरेलू मैदान का लाभ उठाने की कोशिश करेगी। उनके अनुसार, सीएलटीए में वह कई बार खेल चुके हैं। यहां के कोर्ट काफी तेज हैं, जिसका अनुभव उन्हें है।

अपनी टीम के घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करने का यह सुनहरी मौका हो सकता है। घरेलू दर्शकों का समर्थन मिलने से टीम का हौसला बढ़ेगा। पंजाब मार्शल टीम की खिलाड़ी गार्बिन गुरुगुजा को हमेशा से ही तेज कोर्ट पर खेलना पसंद है।

वे बताती हैं कि सीएलटीए में तेज कोर्ट पर अभ्यास किया है। टीम के सोमदेव बर्मन के अनुसार, लिएंडर केसाथ खेलना हर किसी के लिए खास रहता है। वहीं, शहर में चैपियंस टेनिस लीग के होने वाले मुकाबलों में दर्शकों की एंट्री फ्री रखी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें