फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीग क्रिकेट चैंपियनशिप 25 से, पाक-अफगान भी आएंगे

Thu, 21 May 2015 10:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत से 10 राज्यों की क्रिकेट टीम और पाकिस्तान व अफगानिस्तान सहित कुल 12 टीमें 24वीं ऑल इंडिया चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा मेमोरियल अंडर-17 दिन/रात लीग क्रिकेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय के तत्वावधान में यह चैंपियनशिप क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर तीन पंचकूला, सेक्टर-16 चंडीगढ़ और सेक्टर-26 चंडीगढ़ के गवर्नमेंट हाई स्कूल में खेली जाएगी।

25 से 28 मई तक होने वाली चैंपियनशिप के बारे में क्रिकेट फेडरेशन ऑफ हरियाणा के प्रधान चक्रवर्ती शर्मा और महासचिव अमरजीत कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप का उद्देश्य जूनियर खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका देना है।
विज्ञापन


इसमें हरियाणा क्रिकेट फेडरेशन सात साल से प्रयासरत है, ताकि ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के खिलाड़ियों को नशे से दूर रखा जा सके।

अमरजीत कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 22 मई को चंडीगढ़ स्थित निवास पर चैंपियनशिप की ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।

उन्होंने बताया कि तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, हैदराबाद, महाराष्ट्र, तेलंगाना, सीएफआई इलेवन चंडीगढ़, पुणे और हरियाणा ने चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए स्वीकृति भेज दी है।

सेमीफाइनल मैच क्रिकेट स्टेडियम में 27 मई शाम को पंचकूला और चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। 40 ओवर का फाइनल मैच पंचकूला क्रिकेट स्टेडियम में 28 मई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें