फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर वकील और पुलिस सब इंस्पेक्टर को बनाया निशाना, 34 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। विदेश भेजने के नाम पर पुलिस अधिकारी और वकील को झांसे में लेकर शातिर ने 34 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी की पहचान नवदीप पिंजौर निवासी के रूप में हुई है। पिंजौर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दीपक सैनी पिंजौर निवासी पेशे से वकील हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी नवदीप पंचकूला कोर्ट में उससे शादी की पुलिस प्रोटेक्शन के बारे में मिलाथा। इस दौरान आरोपी ने उसे बताया कि वह 2013 से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। वह लव मैरिज करने के लिए भारत आया है और शादी करने के बाद पत्नी सहित ऑस्ट्रेलिया चला जाएगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने उसे झांसा दिया कि वह उसके भाई को ऑस्ट्रेलिया भेज देगा। शिकायतकर्ता आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने बताया कि वह वह एजेंटों को जानता है जो बाहर का वर्क परमिट और वीजा दिलवाते हैं और वह उसके भाई का भी वीजा लगवा देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक सब इंस्पेक्टर उसे अक्सर कोर्ट में मिलता था जोकि अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था तो उसने इस बारे में पुलिस इंस्पेक्टर से बात की। इसके बाद वह अपने भाई को और सब इंस्पेक्टर अपने लड़के को ऑस्ट्रेलिया भेजने को तैयार हो गए। इस दौरान आरोपी दोनों से अलग- अलग बहानों से पैसे खाते में ट्रांस्फर करवाता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी उनके लड़कों को ऑस्ट्रेलिया जाने की बात कह कर अपने साथ ले गया था और अलग-अलग देशों में घुमाता रहा। उसके बाद आरोपी ने दुबई से रोमानिया, उमान तुर्की, सरबिया और उसके बाद उन्हें दुबई में वापस लाकर छोड़ दिया। आरोपी ने लड़कों से पैसे भी ले लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी नवदीप ने जाली कागजात तैयार कर पासपोर्ट, जाली आधार कार्ड तैयार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें