चंडीगढ़। वर्ष 2012 के फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुरुवार को चंडीगढ़ जिला अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। बिश्नोई इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाहों के बयान दर्ज किए जाने थे, लेकिन गवाहों के अदालत में उपस्थित नहीं होने के कारण साक्ष्य दर्ज करने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अदालत ने अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 21 सितंबर की तारीख तय की है। पुलिस के अनुसार, मामला वर्ष 2012 में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है। उस समय लॉरेंस बिश्नोई पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के साथ छात्र राजनीति में भी सक्रिय था। फायरिंग के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। ब्यूरो