फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: लॉ छात्र का फोन और पैसे लेकर दोस्त फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर-7 के पार्किंग एरिया में एलएलबी छात्र रिशु का फोन और पैसे लेकर उनके दोस्त फरार हो गए। रिशु ने यूआईएचटीएम से पढ़ाई कर रहे गौरवांश और रिशभ के खिलाफ पीयू चौकी में शिकायत दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में रिशु ने बताया कि उनके दोस्त पार्किंग एरिया से उसका फोन लेकर भाग गए। फोन के कवर के अंदर उन्होंने पांच हजार रुपये रखे थे। रिशु ने बताया कि घटना के वक्त वह अपनी गाड़ी में सेक्टर-15 के बाजार जा रहा था। पीयू चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने कहा कि मामला झगड़े का है। आरोपी और शिकायतकर्ता पहले से एक दूसरे को जानते थे। आरोप लगे दोनों युवकों को चौकी बुलाया गया है, इससे पूर्व उनके माता-पिता चौकी में आ चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें