फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parkash Singh Badal: पटियाला में अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, लंबी पहुंचा पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार

Wed, 26 Apr 2023 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा। गांव में अंतिम संस्कार की तैयारियां जारी हैं। दो एकड़ में किन्नू का बाग खाली कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बादल को पिछले हफ्ते ही मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल किया गया था। तकलीफ बढ़ने पर शुक्रवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। अस्पताल के मुताबिक उन्होंने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

 
पंजाब के दिग्गज नेता प्रकाश सिंह बादल ने पांच बार मुख्यमंत्री का पद संभाला। वे पंजाब के सबसे युवा और उम्रदराज मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने पहली बार 1970 में 43 साल की उम्र में मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, तब वह पंजाब के सबसे कम उम्र के सीएम बने थे। साल 2012 में 84 वर्ष की आयु में बादल ने सबसे उम्रदराज सीएम के तौर पर शपथ ली। भारत सरकार ने उन्हें 2015 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।
 
प्रदेश की सिख केंद्रित राजनीति का केंद्र बिंदु रहे बादल धार्मिक सिख संस्थाएं- एसजीपीसी और डीएसजीपीसी में भी अपना प्रभाव रखते थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1947 में की। वह अपने गांव बादल के सरपंच और फिर ब्लॉक समिति लंबी के अध्यक्ष रहे। वह 1957 में राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर पहली बार पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए। 
विज्ञापन


इसके बाद 1969 में भी वह विधायक चुने गए और राज्य की सरकार में सामुदायिक विकास, पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन मंत्री बने। 1972, 1980 और 2002 में उनकी पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ा और तब बादल विधानसभा में विपक्ष के मजबूत नेता के रूप में भी सफल रहे। साल 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने लंबी विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा। आम आदमी पार्टी की लहर में उन्हें अपनी सीट गंवानी पड़ी। चुनाव लड़ते ही देश के सबसे उम्रदराज उम्मीदवार का रिकॉर्ड उनके साथ जुड़ गया। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ से बठिंडा तक निकलेगी अंतिम यात्रा 
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार 27 अप्रैल गुरुवार को उनके पैतृक गांव बादल में दोपहर एक बजे होगा। इससे पहले 26 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए सुबह 10 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के कार्यालय में रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा राजपुरा, पटियाला, संगरूर, बरनाला, रामपुरा फूल, बठिंडा के रास्ते गांव बादल पहुंचेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें