फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बी.फार्मेसी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसाइटी (एचएसटीईएस) बी.फार्मेसी (शैक्षणिक सत्र 2023 - 2024) के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (ओसीईटी) अब 24 से 28 जुलाई को आयोजित करेगी। टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढाकर 17 जुलाई कर दिया है। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा समिति की सूचना अनुसार फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथमेटिक्स या बायोलॉजी के साथ 12वीं पास करने वाले छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। पंजीकरण के लिए दूसरी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर किया जा सकता है। बी.फार्मेसी कोर्स से सम्बंधित अन्य जानकारियां भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। छात्र आवेदन करते समय सटीक और संक्षिप्त में जानकारी दें और अपना मोबाइल नंबर भी लिंक करवा दें। ऐसा करने से छात्रों को काउंसलिंग और प्रवेश परीक्षा के दौरान परेशानी नहीं होगी। दाखिला लेने वाले सभी इच्छुक छात्रों का नाम, आरक्षण श्रेणी, आय एवं अन्य विवरण परिवार पहचान पत्र से सत्यापित किए जाएंगे। इस बारे में छात्रों से परिवार पहचान पत्र आईडी को अपडेट और प्रमाणित करवाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें