चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 से बढ़ाकर 31 अगस्त, 2023 कर दी गई है। अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर शुरू हो गई है। यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए दिए जाते हैं।