चंडीगढ़। पीयू ने स्नातक, परास्नातक व पीजी डिप्लोमा के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क नौ नवंबर तक फार्म भर सकते हैं। 16 नवंबर तक फार्म भरने के लिए विलंब शुल्क 2075 देने होंगे। 23 नवंबर तक फार्म भरने के लिए 6075, दो दिसंबर तक के लिए 11075 रुपये व नौ दिसंबर तक फार्म भरने के लिए 22075 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। पीयू की वेबसाइट पर विद्यार्थी अधिक जानकारी ले सकते हैं।