चंडीगढ़। सेक्टर-41बी स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोर लैपटॉप और चांदी का कड़ा चोरी कर ले गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़ित नवीन कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के अनुसार घटना 25 से 31 मार्च के बीच हुई, जब वह घर से बाहर थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।