फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अचानक गिरा लेंटर, मां की दो अंगुलियां कटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मोहल्ला माता राजकौर में लेंटर का बड़ा हिस्सा गिरने से मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मां की दो अंगुलियां कट गईं और लड़के के सिर पर पीठ पर चोट आई है। मां को पीजीआई और बेटे को जीएमसीएच-32 में भर्ती किया है। घायल महिला के पति मनोज कुमार सोढ़ी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे घटी।
विज्ञापन

मकान नंबर- 639 में रहने वाले मनोज कुमार सोढ़ी ने बताया कि उसकी पत्नी रजनी (40) सात वर्षीय बेटे भव्य के साथ जा रही थी। मकान नंबर 639/1 रनोबेट का कार्य चल रहा थी। जैसे ही उनकी पत्नी और बेटे मकान के नीचे से गुजरे तो अचानक लेंटर का एक बड़ा हिस्सा उनके ऊपर गिर गया। हादसे में लड़का नीचे दब गया, लेकिन रजनी ने जैसे तैसे अपनेआप को संभाला और जल्द ही बेटे को भी निकाला। इतने में अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में रजनी की दो अंगुलियां कट गईं। भव्य के सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। रजनी को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती किया गया है, वहीं लड़के का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। मनोज पर शिकायत पर ठेकेदार चंदन और मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें