फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल के बाद अब ये मुख्यमंत्री भी चलेंगे डेढ़ करोड़ की लैंड क्रूजर में

Sat, 16 Jul 2016 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब सीएम प्रकाश सिंह बादल के बाद अब एक और मुख्यमंत्री डेढ़ करोड़ की लैंड क्रूजर में चलेंगे। उनके काफिले में इस नई गाड़ी को शामिल कर लिया गया है। बात हो रही है हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की। काफिले में इस बुलेटप्रूफ गाड़ी को शामिल किए जाने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन


हालांकि, हरियाणा में सत्ता परिवर्तन के बाद मनोहर लाल खट्टर सरकार ने गाड़ियां खरीदने से इनकार कर दिया था। शुरुआती दौर में खट्टर सरकार के मंत्रियों ने पूर्व हुड्डा सरकार की ओर से चलाई जा रही गाड़ियों से ही काम चलाया। इसी बीच किलोमीटर पूरे होने के बाद कुछ समय पहले मंत्रियों के लिए नई सीआरवी गाड़ियां खरीदी गई थीं।

दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि कार शाखा की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री के लिए नई लैंड क्रूजर गाड़ी खरीदी गई है। इस बारे में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली गाड़ी करीब तीन लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी थी। उन्होंने किसी विशेष नई गाड़ी की मांग नहीं की। जो गाड़ी उन्हें दी जा रही है, वह उसमें सफर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें