फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पुलिस भर्ती के नाम पर वसूले लाखों, नौकरी तो दूर रकम भी डकार गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-52 के एक दंपति ने युवक को चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं, भरोसा दिलाने के लिए आरोपी युवक को व्हाट्सएप पर नकली सिलेक्शन लिस्ट तक भेजते रहे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर करण और उसकी पत्नी मनीषा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले दो लाख, फिर डेढ़ लाख… नकली लिस्ट के बाद खुला खेल
सेक्टर-52 निवासी देशराज चौहान ने पुलिस को बताया कि वह नौकरी की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात करण से हुई। करण ने दावा किया कि उसका एक जानकार हाईकोर्ट में तैनात है और चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी लगवा सकता है। आरोपी ने देशराज से पांच लाख रुपये मांगे। देशराज ने पहले दो लाख रुपये करण को दिए। कुछ समय बाद करण ने उसे व्हाट्सएप पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी, जिसमें उसका नाम भी था। इसके बाद करण की पत्नी मनीषा ने फोन कर बताया कि जाॅइनिंग के लिए डेढ़ लाख रुपये और देने होंगे। देशराज ने यह रकम भी दे दी।

रुपये लौटाने से किया इन्कार
महीनों बीत जाने के बाद भी जब देशराज को नौकरी नहीं मिली तो उसने सिलेक्शन लिस्ट की जांच करवाई। पता चला कि लिस्ट नकली है। रुपये वापस मांगने पर दंपति ने साफ इन्कार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने पूरी कहानी पुलिस को बताई। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें