फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के वकील के घर से ऑस्ट्रेलियन डॉलर समेत लाखों के हीरे और सोने के जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-44 स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एक वकील के घर से चोरों ने करीब 333 ऑस्ट्रेलियन डॉलर समेत लाखों के सोने और हीरे के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब परिवार रिश्तेदार के घर गया हुआ था।
विज्ञापन

मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता मुकेश कुमार भटनागर (45) ने बताया कि वह सेक्टर-44 स्थित मकान नंबर (251/1) में मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। वह पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में वकील हैं। बीते रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने भाई के घर सेक्टर-47 में परिवार समेत गए थे। वहां से परिवार अगली सुबह करीब 7 बजे वापस आया। इस दौरान वह सैर करने के लिए पार्क चले गए जबकि परिवार घर चला गया। जैसे ही परिवार घर के दरवाजे पर पहुंचा तो सभी सन्न रह गए। दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा था। शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके की वीडियोग्राफी कर सबूत जुटाए। इस दौरान चोरों ने अलमारी में रखे लाखों के जेवरात चोरी कर रफूचक्कर हो गए।
ये जेवरात हुए चोरी
आरोपियों ने घर की अलमारी से सोने का एक हार, किट्टी सेट, तीन सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, दो जोड़ी टप्स, दस जोड़ी बाली, दो जोड़ी नोजपिन, दो कड़ा, तीन लॉकेट, दो जोड़ी ब्रेसलेट, चार जोड़ी चांदी के बिछुआ, दो जोड़ी सोने के ब्रेसलेट, एक चांदी छल्ला, चार जोड़ी चांदी के पायल, पांच चांदी के सिक्के, हीरे की एक नोजपिन, हीरे का एक कड़ा, 333 ऑस्ट्रेलियन डॉलर व 90 हजार रुपये नगदी समेत अन्य जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

बाक्स
रात 2 से 3 बजे दिया वारदात को अंजाम शिकायतकर्ता मुकेश ने बताया कि उन्हें अंदेशा है कि चोरों ने देर रात करीब 2 से 3 बजे की बीच वारदात को अंजाम दिया होगा। वहीं वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। बता दें कि इससे पहले बीते 27 जुलाई को सेक्टर-33 स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल के घर से 25 से 30 लाख के गहने चोरी हो गए थे। मामले में अब तक केस अनसुलझा है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें