फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी स्कूल प्रिंसिपल के साथ बस ड्राइवर ने की मारपीट

Thu, 20 Nov 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आनंदपुर साहिब (रोपड़)
विज्ञापन
विज्ञापन
एसजीपीसी के प्रबंधों में चल रहे भाई नंदलाल पब्लिक स्कूल की महिला प्रिंसिपल हरजीत कौर सिद्धू के साथ स्कूल बस ड्राइवर ने मारपीट की।
विज्ञापन


घायल प्रिंसिपल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अस्पताल में प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल बस का ड्राइवर सुबह झज्ज चौक पर एक बच्चे को छोड़ आया था।

बच्चे के परिजनों की शिकायत पर जब उन्होंने ड्राइवर से पूछा तो वह उनके साथ गाली गलौच करने लगा। उसके बाद दफ्तर का दरवाजा तोड़ दिया और उनके साथ मारपीट दी।

इतने में प्रिंसिपल हरजीत कौर के पति भी वहां पहुंच गए और स्कूल के स्टाफ ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

डीएसपी संत सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मामले में ड्राइवर दिलबाग सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोषी अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है।

शहर निवासी आतमा सिंह, सुरिंदर सिंह, अकाली नेता अमरजीत सिंह वालिया, जत्थेदार संतोख सिंह, ठेकेदार गुरनाम सिंह ने इस घटना की निंदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें