फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' में महिलाओं के शोषण के मामले में DGP से रिपोर्ट तलब

Wed, 07 Sep 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आप विधायक देवेंद्र सहरावत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में दिल्ली के विधायक देवेंद्र सहरावत की ओर से लगाए पंजाब में महिलाओं के शोषण के आरोपों का मामला तूल पकड़ गया है।
विज्ञापन


पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस मामले में छपी खबरों पर संज्ञान लेते हुए पंजाब के डीजीपी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। वहीं, आप की महिला विंग की प्रधान बलजिंदर कौर की अगुवाई में एक दल ने भी आयोग को शिकायत दी है।

आयोग की अध्यक्ष परमजीत कौर लांडरा ने कहा कि आप में टिकटों के नाम पर महिलाओं के शोषण की खबरें प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आई हैं। जिस पर आयोग ने संज्ञान लिया है। साथ ही डीजीपी पंजाब को निर्देश दिए हैं कि वह मामले की जांच करके जल्द से जल्द आयोग को रिपोर्ट दें। महिलाओं के शोषण के आरोप काफी गंभीर हैं, जिनकी गहन जांच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहरावत पर मानहानि का केस करेंगे

sanjay singh - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
गौरतलब है कि हाल ही में सहरावत ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिख कर सनसनी फैला दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि पंजाब में टिकट वितरण के नाम पर महिलाओं का शोषण किया जा रहा है।

हालांकि, पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिर दोहराया कि आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि वह सहरावत पर मानहानि का केस करेंगे।

उधर, आप महिला विंग की प्रधान बलजिंदर कौर की अगुवाई में एक दल ने भी आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरा को सहरावत के खिलाफ शिकायत दी, जिसमें कहा गया है कि सहरावत ने पूरे पंजाब की महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाए हैं। इसलिए उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उनके साथ यामिनी गोमर, यादविंदर कौर, जसवीर कौर, कुलदीप कौर भी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें