फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तस्वीरों में दिखी लद्दाख की शांति और प्रकृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित अलियांस फ्रांसेज में शनिवार को स्वर्गीय एसके सिन्हा की याद में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दिवंगत आईएएस एसके सिन्हा की ली गई तस्वीरों में लद्दाख की शांति के साथ प्रकृति के रंग देखने को मिले। हिमालय पर मखमल सी दिखती बर्फ, खारदुंग के लचीले रास्ते, पत्थरीले पहाड़ों के बीच बसे गांव, प्राचीन स्तूप को एक मानवीय झलक दी गई है। एक ओर जहां बर्फ से ढके पहाड़ अपनी ओर आकर्षित करते हैं वहीं थिकसे मठ की तस्वीरें प्रकृति और मानव के शांत संगम को दिखाती हैं। आईएएस अफसर रहे एसके सिन्हा फोटोग्राफी का शौक रखते थे। उनकी फोटो प्रदर्शनी लगाने की आरजू को पूरा करते हुए उनकी धर्मपत्नी राधा सिन्हा ने उनकी पहली फोटो प्रदर्शनी आयोजित की, जिसका उद्घाटन पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने किया। ये तस्वीरें एसके सिन्हा ने 2005 में अपने लद्दाख दौरे के समय ली थीं। तस्वीरों के शीर्षक भी एसके सिन्हा ने स्वयं दिए थे। एसके सिन्हा द्वारा खींची गईं लैंडस्केप तस्वीरें प्रकृति की सराहना करती हैं। इन तस्वीरों में कहीं भी मानव का प्रतिबिंब नजर नहीं आता पर मानव को प्रकृति की खूबसूरती देखने के लिए प्रेरित किया है। राधा सिन्हा ने बताया अपने परिजनों की मदद से वह प्रदर्शनी का आयोजन कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें