फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर डालते मिट्टी गिरी, मजदूर दबा, मौत

Sat, 13 Sep 2014 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। शहीद स्मारक के सामने गोशाला रोड पर शुक्रवार सुबह सीवर के लिए की जा रही खुदाई में एक मजदूर दब गया। उसके साथ काम कर रहे मजदूरों एवं आसपास के लोगोें ने उसे करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, शहीद स्मारक के सामने नगर परिषद की ओर से सीवरेज डाले जाने का काम किया जा रहा है। मौके पर करीब 10 फुट से ज्यादा की खुदाई की जा चुकी थी। इस दौरान पूंडरी निवासी 43 वर्षीय मजदूर पवन कुमार खोदे गए गड्ढे के ऊपर सड़क की ओर खड़ा था। इसी बीच सड़क की ओर से मिट्टी का तौंदा उस पर गिर गया और वह उसके नीचे दब गया। उसके नीचे दबते ही आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों और उसके साथियों ने जेसीबी की सहायता से उसे गड्ढे से निकाला।
विज्ञापन


 निकालने के तुरंत बाद ठेकेदार मजदूर को शहर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पवन कुमार दो बच्चों का पिता था। वह लेबर कांट्रैक्टर सुल्तान के साथ यहां खुदाई के काम में लगा था। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए उसके भाई मुकेश की सूचना पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।

मामले में जांच अधिकारी एएसआई दलबीर सिंह ने कहा कि मिट्टी का तौंदा गिरने के कारण हुए हादसे में पवन की मौत हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

मृतक के परिवार की करेंगे सहायता : नपा
इस संबंध में कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल ने कहा कि मजदूर की मौत से सभी को दुख है। नियमानुसार उसके परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। यहां भाई उदय सिंह के किले के निकट बनाए जाने वाले शौचालय को सीवरेज से जोड़ने का काम चल रहा था। इसके लिए खुदाई के दौरान यह हादसा हुआ है।

वहीं ठेकेदार सचिन कुमार ने बताया कि नगर परिषद से उन्होंने यह ठेका लिया हुआ था। इसके बाद उसने आगे यह ठेका लेबर कान्ट्रैक्टर सुल्तान सिंह को सौंप दिया था। मजदूर के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन


हादसे के समय लगा जाम
हादसे के चलते शहर की सबसे व्यस्त सड़क होने के कारण यहां जाम लग गया। जाम के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब मजदूर को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, उसके बाद ही जाम खुला तथा लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें