फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीमेंट, ईंट और सरियों की लैब जांच से खुलेगा इमारत गिरने का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में दो मंजिला इमारत गिरने के मामले में जांच तेज हो गई है। रविवार शाम केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र किए। इनकी जांच से यह पता लगाया जाएगा कि हादसा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, संरचनात्मक कमजोरी या किसी अन्य तकनीकी कारण से हुआ। रविवार शाम करीब चार बजे सीएफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और इमारत में इस्तेमाल सीमेंट, ईंट, लोहे की सरियों समेत अन्य निर्माण सामग्री के नमूने एकत्र किए। टीम ने मौके पर निर्माण की स्थिति का भी निरीक्षण किया। सैंपल लेने के बाद आवश्यक दस्तावेज मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों को सौंप दिए गए। अब प्रयोगशाला में इन नमूनों की वैज्ञानिक जांच की जाएगी, जिससे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और भवन ढहने के संभावित कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन




उधर, पंजाब-चंडीगढ़ ह्यूमन राइट्स कमीशन की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम के कोर मेंबर अमरजीत सिंह विर्क ने कहा कि प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कई बिंदु नोट किए गए हैं, जिनके आधार पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में लगातार हो रहे भवन हादसे गंभीर चिंता का विषय हैं और यह प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करते हैं।



विर्क ने कहा कि दो दिन पहले ही सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी के मल्टीपर्पज हॉल की छत गिरी थी। उस हादसे में जनहानि नहीं हुई, लेकिन उसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्यों की निगरानी को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिम्मेदारी तय करना और सख्त कार्रवाई जरूरी है। पुलिस और प्रशासन की जांच रिपोर्ट के साथ अब सीएफएसएल की वैज्ञानिक रिपोर्ट भी हादसे के कारणों का पता लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या बताएगी सीएफएसएल की जांच, जान लीजिए


सीमेंट, ईंट और लोहे की सरियों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप थी या नहीं।

निर्माण सामग्री में किसी प्रकार की मिलावट या कमी तो नहीं थी।

ढांचे के गिरने का कारण निर्माण सामग्री थी या संरचनात्मक खामी।

रिपोर्ट के आधार पर जांच एजेंसियां हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने और आगे की कार्रवाई का आधार तैयार करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें