फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी से इंकार करने पर लैब टेक्नीशियन को मारी गई थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22/डी में ढाई महीने पहले गुरुद्वारा से माथा टेककर लौट रहे खाद्य आपूर्ति विभाग के लैब टेक्नीशियन अमरीक सिंह को गोली मारी गई थी। मामले में आरोपी इंद्रपाल सिंह और रोपड़ निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हनी को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में सामने आया था कि इंद्रपाल की सेक्टर-22 में रहने वाले अमरीक सिंह की बेटी के साथ रिश्ते की बात चली थी। इंद्रपाल का उनके घर आना जाना भी था लेकिन अमरीक ने शादी से इंकार कर दिया। इसी से गुस्साए इंद्रपाल ने हरप्रीत के साथ मिलकर अमरीक पर गोली चला दी। गोली हरप्रीत ने चलाई थी।
विज्ञापन

मामले में अब शुक्रवार को सेक्टर-17 थाना पुलिस सेक्टर-22 निवासी आरोपी इंद्रपाल सिंह व रोपड़ निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हनी को संगरूर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आएगी ताकि आरोपियों से पूछताछ की जा सके। पुलिस ने आरोपियों से प्वाइंट 32 बोर की पिस्टल भी बरामद की थी। गौरतलब है कि 25 अक्तूबर की सुबह करीब 6 बजे सेक्टर-22 में घात लगाकर बैठे हरप्रीत उर्फ हनी ने गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे खाद्य आपूर्ति विभाग के लैब टेक्नीशियन अमरीक को गोली मार दी थी। सेक्टर17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में अमरीक सिंह सेक्टर-22/डी के मकान नंबर-3941 में परिवार समेत रहते हैं। वह खरड़ स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग में लैब टेक्नीशियन हैं। अमरीक सिंह 25 अक्तूबर सुबह छह बजे अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। लौटते समय पत्नी थोड़ा आगे चलकर घर पहुंच गई, जबकि वह पीछे रह गए थे। मकान नंबर 3907 के पास पहुंचते ही मास्क पहने एक युवक ने गोली चला दी थी, जो उनकी दाहिनी जांघ में लगी। अमरीक सिंह ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया था। गोली चलने की सूचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस को मौके से एक खोल और एक कारतूस मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें