फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को गुरुग्राम और फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता महासम्मलेन, हुड्डा-सैलजा करेंगे शिरकत

Sun, 15 Sep 2019 12:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करेगी। ताकि विभिन्न खेमों में बंटा कार्यकर्ता सिर्फ कांग्रेस के लिए काम करे। इसका जिम्मा अब नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह ने उठाया है। यह दोनों दिग्गज नेता आज से प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत करेंगे। हालांकि चुनाव से पहले प्रदेश में बिखरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट करना इनके लिए बड़ी चुनौती मानी जा रही है। मगर इन नेताओं का दावा है कि विधानसभा चुनाव कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगी।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम के तहत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा पूर्व मुख्यमंत्री व हरियाणा विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा संयुक्त रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी इन कार्यकर्ता सम्मेलनों में भाग लेंगे। इस शृंखला का पहला कार्यकर्त्ता सम्मेलन 15 सितंबर को फरीदाबाद के 16 सेक्टर की सब्जी मंडी में होगा जिसमें फरीदाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी विधान सभा हलकों हथीन, होडल, पलवल, पृथला, एनआईटी फरीदाबाद, बडख़ल, फरीदाबाद व तिगांव के सभी नेता तथा कार्यकर्त्ता भाग लेंगे। 

विज्ञापन

15 सितंबर को ही बाद दोपहर 2 बजे गुरुग्राम लोक सभा क्षेत्र के सभी विधान सभा हल्कों के कार्यकर्त्ता तथा नेता गुरुग्राम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय कमान सराये में एकत्रित होंगे। इस सम्मेलन में जिन विधान सभा क्षेत्रों के कार्यकर्त्ता और नेता शामिल हो रहे हैं, वे हैं बावल, रेवाड़ी, पटौदी, बादशाहपुर, गुरुग्राम, सोहना, नूंह, फिरोजपुर झिर्का व पुन्हाना।

अगले दिन 16 सितंबर को कांग्रेस पार्टी के नेताओं तथा कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन करनाल के सेक्टर 12 स्थित जाट भवन में होगा। इस सम्मेलन में नीलोखेड़ी, करनाल, इंद्री, असंध, घरौंडा, पानीपत शहरी, पानीपत ग्रामीण, इसराना व समालखा के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे। उसी दिन दोपहर बाद सांय तीन बजे कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन मुरथल रोड स्थित ग्रैंड इंपिरीयल में होगा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सोनीपत, खरखौदा, राई, बरौदा, गोहाना, गन्नौर, सफीदों, जींद व जुलाना विधान सभा क्षेत्रों के पार्टीजन भाग लेंगे। सैलजा के अनुसार शेष 6 लोकसभा क्षेत्रों में भी आगामी दिनों में कार्यकर्त्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें