फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: भाजपा प्रभारी देब से मिले कुलदीप, राजनीतिक मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा नेता व पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने बुधवार को हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब कुमार देब से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राजस्थान और हरियाणा के राजनीतिक मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। दोनों ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। कुलदीप बिश्नोई हाल ही में राजस्थान से लौटे हैं। हाईकमान ने उनकी ड्यूटी राजस्थान में चुनाव प्रचार में लगा रखी थी। पार्टी ने उन्हें राजस्थान में चुनाव सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। इस दौरान कुलदीप ने लगभग 27 विधानसभाओं में चुनाव प्रचार किया। उल्लेखनीय है कि देब पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के नेताओं से मुलाकात फीडबैक ले रहे हैं। पिछले एक महीने के भीतर उन्होंने पहले भाजपा के जिला प्रधानों से मुलाकात की। उसके बाद वह विधायकों और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं से लगातार मिल रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें