फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वासघात का बदला लेंगे लोग: कुलदीप

Fri, 10 Oct 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को चरखी दादरी में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि वे दादरी की जनता व उनके साथ पिछले विधानसभा चुनाव के बाद हुए विश्वासघात का न्याय मांगने आए हैं।
विज्ञापन


दादरी की जनता उनके परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए विस चुनाव में हजकां प्रत्याशी सुरेंद्र परमार को भारी मतों से जीत दिलाकर तथा सतपाल सांगवान की जमानत जब्त कर विश्वासघात का बदला लेने का यह सुनहरा अवसर है।

यह बात हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने दादरी हलके से प्रत्याशी सुरेंद्र परमार के समर्थन में वोट की अपील करते हुए कही। कुलदीप बिश्नोई ने गांव सांवड़, मिसरी व नगर के हीरा चौक में जनसभाओं को संबोघित किया।  
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों ने दादरी हलके से हजकां प्रत्याशी सतपाल सांगवान को विजयी बनाया था लेकिन सांगवान ने जनता व उनके साथ विश्वासघात किया। जिसका फैसला आज अदालत ने दे दिया है।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि वे अदालत के इस फैसले का सम्मान करते हैं। बिश्नोई ने लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अभी असली फैसला होना बाकी है और यह फैसला दादरी हलके की जनता अपने मत से करेगी।  कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि सुरेंद्र परमार को दादरी से विधायक बना देना, मंत्री बनाने का काम उनका रहेगा।

कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने हमेशा ही क्षेत्रवाद, जातिवाद, व भाई भतीजावाद की राजनीति की है और भाजपा की मौकापरस्त राजनीति किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने हजकां से गठबंधन तोड़ा है जनता इसका जवाब देने के लिए 15 अक्तूबर का इंतजार कर रही है। इनेलो प्रत्याशी उनको वायदे कर जनता से वोट मांग रहे हैं, जिनके आका जेल में सजा भुगत रहें हो वे भला किसका वायदा पूरा कैसे कर सकते है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें