फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू ऑडिटोरियम में आग, 30 लाख का नुकसान

Thu, 28 Aug 2014 10:54 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार तड़के शॉर्ट सर्किट से केयू ऑडिटोरियम में आग लगने से लगभग 30 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। इस घटना का पता चलते ही दमकल केंद्र में सूचित किया गया।
विज्ञापन


फायरब्रिगेड और मौके पर तैनात केयू कर्मियों की मदद से लगभग तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर, केयू ऑडिटोरियम में आगजनी की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय युवा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।

आग बुझने के छह घंटे बाद केयू वीसी डॉ. डीडीएस संधू व अन्य अधिकारियों ने सुबह नौ बजे मौके का निरीक्षण किया। बुधवार को तड़के 3 बजे सुरक्षाकर्मी राजबीर व भीमचंद ने गश्त के दौरान ऑडिटोरियम में धुआं उठते देखा और उन्होंने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी और फायर बिग्रेड को सूचित किया।
विज्ञापन


आग लगने का समाचार सुनते ही मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. डीएस संधू, डिप्टी सीएसओ मनोज मिश्रा, अधीक्षक अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे और तीन घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद अगिभन शमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग की लपटे इतना प्रचंड हो चुकी थी कि इस पर काबू पाने के लिए तीन गाड़ियां उपयोग में लाने पड़ी।

आगजनी में ये हुई क्षति
आग लगने से 500 वीआईपी कुर्सियां, म्यूजिक सिस्टम, एसी उपकरण, डेकोरेशन और सीलिंग इत्यादि जलकर राख हो गए। आग ऑडीटोरियम के वीआईपी गेट की ओर लगी। घटना से लगभग 30 लाख से अधिक का नुकसान आंका गया है।

वीसी ने मौके पर पहुंचते ही कराया सील
आग लगने के करीब छह घंटे बाद कुलपति डॉ. डीडीएस संधू मौके पर पहुंचे और उन्होंने आते की कर्मियों को ऑडिटोरियम को सील करने के निर्देश दिए। इसके बाद देखते ही देखते घटनास्थल का क्षेत्र पूरी तरह से सील कर दिया गया।

जांच कमेटी का गठित, एफआईआर दर्ज
केयू प्रशासन ने मामले की जांच और आगजनी के दौरान हुई क्षति का पता लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। उधर, युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया के मुताबिक मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर केयू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें