फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपिंटेंट फाउंडेशन आज शहर में 13 जगहों पर लगाएगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भाजपा नेता व समाजसेवी संजय टंडन की अगुवाई वाली कोंपिटेंट फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर चंडीगढ़ सहित पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश के 13 स्थानों पर एक साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रक्तदान शिविर का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन वेबिनार के माध्यम से करेंगे। इस दौरान
विज्ञापन

केंद्र राज्य वित्त एवं वाणिज्य मंत्री अनुराग ठाकुर वेबिनार के माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद करेंगे। पूरा कार्यक्रम https://youtu.be/gmG7bG |f6gU पर प्रसारित होगा।
कोपिंटेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय टंडन ने बताया कि इस बार रक्तदान अभियान को ट्राइसिटी के बाहर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें शहर की कई सारी समाजसेवी संस्थाएं व ब्लड बैंक जुड़े हैं। पीजीआई इंप्लाइज यूनियन की ओर से पीजीआई ब्लड बैंक, इंडस्ट्रियल शेड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फेज टू स्थित शिव मंदिर, चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन की ओर से सेक्टर- 17 स्थित बस स्टैंड, मौलीजागरां, मनीमाजरा स्थित गंगा देवी धर्मशाला, श्री बालाजी संघ द्वारा सेक्टर- 19 स्थित सामुदायिक केंद्र, प्रतिज्ञा फाउंडेशन द्वारा सेक्टर- 37 स्थित लॉ भवन, शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबिल ट्रस्ट की ओर से सेक्टर 17 प्लाजा, मोहाली स्थित सेक्टर- 67 में कोम्पिटेंट सिनर्जिस, मोहाली स्थित फेस 7 में स्टैन प्रोफेशनल्स, बरगटा चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा शिमला स्थित रिज मैदान, बाबू आनंद स्वरूप जिंदल चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सुनाम, मेरा आसमां की ओर से अंबाला स्थित अंबाला क्लब में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। संजय टंडन ने बताया कि कोपिंटेंट फाउंडेशन की स्थापना साल 2006 में संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय बलरामजी दास टंडन ने की थी। वे पंजाब के उपमुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें