फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे होता है मेयर का चुनाव? जानिए, रोचक सच

Tue, 06 Jan 2015 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पद: मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होता है।
विज्ञापन

प्रक्रिया: जनता के चुने हुए और निर्वाचित पार्षद तथा सांसद वोट डाल कर चुनते हैं। जनता द्वारा निर्वाचित पार्षद ही उक्त तीनों पदों के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। इस समय जनता द्वारा चुने गए 25 पार्षद हैं और 9 मनोनीत हैं।
कार्यकाल: मेयर का कार्यकाल एक साल का होता है। नगर निगम के चुनाव हर पांच साल बाद होते हैं।

आरक्षण
नगर निगम के पांच साल के कार्यकाल में पहले और चौथे साल का मेयर का पद महिला पार्षद के लिए आरक्षित होता है। दूसरे वर्ष और पांचवें वर्ष का कार्यकाल जनरल, तीसरे वर्ष का अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होता है। 
विज्ञापन

अब तक मेयर पद का इतिहास

मेयर-----------------------------पार्टी             
कमला शर्मा---------------------भाजपा            
ज्ञानचंद गुप्ता--------------------भाजपा            
केवलकृष्ण आदीवाल-------------भाजपा            
शांताहित अभिलाषी--------------भाजपा            
राजकुमार गोयल-----------------कांग्रेस                
गुरचरणदास काला(कार्यवाहक)----भाजपा                
हरजिंदर कौर------------------अकाली दल        
ललित जोशी----------------------कांग्रेस                
सुभाष चावला---------------------कांग्रेस    
कमलेश---------------------------कांग्रेस
अनु चतरथ------------------------कांग्रेस
सुरिंदर सिंह------------------------कांग्रेस
हरजिंदर कौर--------------------अकाली दल
प्रदीप छाबड़ा-----------------------कांग्रेस
कमलेश---------------------------कांग्रेस    
अनु चतरथ--------------------------कांग्रेस
रविंदरपाल सिंह---------------------कांग्रेस
राजबाला मलिक--------------------कांग्रेस
सुभाष चावला-----------------------कांग्रेस
हरफूलचंद्र कल्याण-------------------कांग्रेस
विज्ञापन

जानिए कुछ अन्य खास बातें

1. कौन बनता है मेयर?
नगर निगम चुनाव में चुने पार्षदों में से किसी एक को हर साल मेयर चुना जाता है।
2. क्या पावर्स हैं मेयर की?
मेयर शहर का पहला नागरिक होता है। नगर निगम के सभी एजेंडे मेयर की मंजूरी के बाद ही सदन में रखे जाते हैं।
3. मेयर के पास क्या वित्तीय शक्तियां हैं?
शहर के विकास के लिए मेयर को दो करोड़ रुपये की राशि मिलती है। इस राशि को मेयर अपने वार्ड को छोड़कर पूरे शहर में कहीं भी खर्च कर सकता है।
4. क्या मेयर को वेतन मिलता है?
मेयर को हर महीने 30 हजार रुपये वेतन मिलता है।
5. मेयर को और क्या सुविधाएं मिलती हैं?
मेयर को लाल बत्ती वाली गाड़ी के साथ सेक्टर-24 में एक मेयर हाउस भी मिलता है। हालांकि ज्यादातर मेयर वहां शिफ्ट नहीं होते।
6. मेयर का कार्यकाल कितना होता है?
देश के सभी केंद्रशासित प्रदेशों में मेयर का कार्यकाल एक साल का ही होता है। 2005 में तत्कालीन मनोनीत पार्षद केएस राजू की अध्यक्षता में गठित एक लीगल कमेटी ने मेयर का कार्यकाल ढाई वर्ष करने का प्रस्ताव तैयार किया था। 2006 में यह प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय भेजा गया, जिस पर अभी तक कुछ नहीं हुआ।
7. पड़ोसी राज्यों में मेयर का कार्यकाल कितना है?
पंजाब और हरियाणा में मेयर का कार्यकाल पांच-पांच वर्ष का है। हिमाचल प्रदेश में मेयर का कार्यकाल ढाई वर्ष है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें