फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या है अल्जाइमर और कैसे करें इससे बचाव?

Sun, 21 Sep 2014 03:53 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्जाइमर रोग (एडी) मस्तिष्क का धीरे-धीरे बढ़ने वाला रोग है जिसे स्मरणशक्ति के समाप्त होने और तर्कशक्ति, नियोजन, भाषा और सोच में व्यवधान उत्पन्न होने से पहचाना जाता है। अल्जाइमर मस्तिष्क में एक विशिष्ट प्रोटीन (बीटा-एमिलायड प्रोटीन) के उत्पादन में वृद्धि या उसके एकत्र होने का परिणाम है जिससे तंत्रिका कोशिकाएं नष्ट होती हैं।
विज्ञापन


भारत में अल्जाइमर की स्थिति
विश्व में सबसे ज्यादा अल्जाइमर के मरीज चीन और अमेरिका में है। साल 2010 की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में 44 लाख, चीन में 54 लाख, भारत में 37 लाख, जर्मनी में 15 लाख, रूस में 12 लाख और जापान में 25 लाख मरीज हैं। विकासशील देशों में यह मर्ज तेजी से पांव पसार रहा है।

कॉपर की मात्रा कंट्रोल करनी होगी

बढ़ती उम्र के साथ यदि अल्जाइमर (भूलना) की बीमारी से बचना है तो डाइट में कॉपर की मात्रा कंट्रोल करनी होगी। शरीर में तय मात्रा से ज्यादा कॉपर होने से अल्जाइमर होने की पूरी आशंका रहती है।

एनिमल और क्लीनिकल रिसर्च के बाद पीजीआई के बायोकेमेस्ट्री विभाग और इटली के वैज्ञानिकों ने माना कि शरीर के लिए कॉपर बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा नुकसानदायक साबित हो रही है।

कॉपर दिमाग में जाकर बीटा-एमिलॉयड नामक प्रोटीन को प्रभावित करता है और उससे अल्जाइमर की आशंका बढ़ती है। अब तक अल्जाइमर होने की वजह का कोई पता न चल पाने से इसका कोई भी इलाज नहीं हैं। लेकिन पीजीआई के नए शोध से वैज्ञानिकों को उम्मीद जगी है।

ज्याद कॉपर नहीं पचा पाता लीवर

पीजीआई बायोकेमेस्ट्री विभाग के शोधकर्ता डा. अमित पाल बताते हैं कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक हर उम्र के लिए कॉपर की डाइट निर्धारित है। यदि उससे ज्यादा मात्रा में कॉपर होगा तो उसे पचा पाने में लीवर अक्षम होता है।

इससे कॉपर की अतिरिक्त मात्रा ब्लड में और वहां से दिमाग में चली जाती है। दिमाग में बीटा-एमिलॉयड नाम का एक कॉपर बाइडिंग प्रोटीन होता है। जब कॉपर की मात्रा अधिक होने लगती है तो दिमाग में बीटा-एमिलॉयड जमने लगता है।

इससे अल्जाइमर बीमारी के लक्षण दिखने लगते हैं और धीरे-धीरे इनसान चीजों को भूलने लगता है। डा. अमित के अलावा इस रिसर्च में बायोकेमेस्ट्री के एचओडी राजेंद्र प्रसाद, इटली के वैज्ञानिक मारियाक्रिस्टिना सिटो व रोसना शामिल हैं। यह रिसर्च जल्द ही जनरल आफ एल्जाइमर डिजीज में पब्लिश होने जा रही है।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा है कॉपर

फूड सर्विंग साइजकॉपर मात्रा
तिल1004.1 एमजी
कोको1003.8 एमजी
काजू1002.2 एमजी
समुद्री खाद्य1002.1 एमजी
सूरजमुखी का बीज1001.8 एमजी
धूप में सूखे टमाटर1001.4 एमजी
कद्दू1001.4 एमजी
तुलसी1001.4 एमजी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें