चंडीगढ़। साल 2007 बैच के आईएएस केएम पांडुरंग को हरियाणा खान एवं भूविज्ञान विभाग का निदेशक नियुक्त किया है। यह प्रभार पहले आईएएस मनदीप सिंह बराड़ के पास था। मनदीप बराड़ के पास इस समय सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक (डीजीआईपीआर) का पद है। दो प्रभार होने की वजह से वह वक्त नहीं दे पा रहे थे। अब बराड़ पूरी तरह से डीजीआईपीआर का कार्यभार देखेंगे। वहीं, पांडुरंग के पास नई जिम्मेदारी के अलावा स्टेट वेयरहाउसिंग काॅर्पोरेशन के महानिदेशक और पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ का पद है।