फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक्टिव हुईं किरण खेर

Sat, 22 Mar 2014 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी किरण खेर ने ट्विटर पर आने के बाद नियमित तौर पर रोज सुबह चंडीगढ़ के लोगों को गुड मार्निंग कहना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह किरण खेर ने ट्वीट किया कि उनका बेटा सिकंदर कहता है कि वह ट्विटर पर ज्यादा आएं। इस पर किरण खेर ने ट्वीट किया कि बेटा ट्विटर पर ज्यादा रहूंगी तो काम कर करूंगी।

चंडीगढ़ से चुनाव मैदान में उतरी बॉलीवुड अभिनेत्रियां गुल पनाग और किरण खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों दिन भर में कई ट्वीट करती हैं। पिछले दो दिनों से पनाग और खेर के बीच ट्विटर पर कमेंट युद्ध भी चल रहा है। गुल पनाग के ट्वीट का जवाब किरण खेर दे रही हैं। किरण खेर के साथ साथ अनुपम खेर भी नियमित कौर पर ट्वीट कर रहे हैं। पवन कुमार बंसल फेस बुक पर ज्यादा एक्टिव हैं। प्रचार के फोटो फेसबुक पर डाले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनपुम खेर के ट्वीट

किरण जी अपने मायके वापस आ गई हैं। अपने घर के लोगों की सेवा के लिए क्योंकि उनका पति और बेटा अपनी देखभाल खुद कर सकते हैं।
मैं उस समय हंसा जब मैंने किसी को यह कहते सुना कि किरण जी आउटसाइडर हैं। क्या बेटियों को शादी करके अपने पतियों के साथ रहने का अधिकार नहीं है?

जब मैं पहली बार इंडियन थिएटर विभाग में किरण जी से पहली बार मिला था तब मुझे यह नहीं पता था कि सेक्टर-8 में उनका घर मेरा पता भी बन जाएगा।

किरण खेर का ट्वीट
थैंक यू चंडीगढ़। मुझे अपनी सेवा करने का मौका देने के लिए। नामांकन के दौरान शपथ लेना इस संबंध में पहला कदम था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें