फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण बेदी के पति बोले, 'भाजपाइयों' ने हरवाया चुनाव

Thu, 26 Feb 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी की करारी हार पर उनके पति ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। किरण की हार के लिए उनके पति ब्रज बेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किरण का साथ नहीं दिया। 71 वर्षीय ब्रज ने यह भी कहा कि दिल्ली के युवाओं ने आम आदमी पार्टी की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने सवाल किया कि यदि किरण का पूरा साथ दिया जाता तो वह क्यों नहीं जीत सकती थीं? बेदी ने कहा कि वह 2000 से अधिक मतों से हारीं, जबकि हर्षवर्धन (कृष्णानगर से) बड़े अंतर से जीतते थे।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

किरण का विरोधी ज्यादा जाना-पहचाना नहीं

ब्रज बेदी ने कहा कि किरण का विरोधी कोई ज्यादा पहचाना व्यक्ति नहीं था। उनसे पूछा गया था कि वह चुनाव में किरण बेदी की हार के बारे में क्या सोचते हैं।

अपनी पत्नी का बचाव करते हुए बृज ने कहा कि भाजपा किरण बेदी की वजह से नहीं हारी, बल्कि खुद पार्टी को उनकी जीत सुनिश्चित करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि मैंने किरण बेदी से दो बार बातचीत की है।

नतीजे के बाद उन्होंने मुझसे परेशान नहीं होने को कहा। उन्होंने कहा कि वह बहुत मजबूत हैं । ब्रज ने कहा कि जब आप का गठन हुआ था तब वह उससे प्रभावित हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें