फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: किकबॉक्सर यादविंदर ने विश्व कप में जीते 2 कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर के किकबॉक्सर यादविंदर सिंह चौहान ने उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में आयोजित विश्व कप-2026 में दो कांस्य पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। उन्होंने 94 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग और फाइट स्पर्धा में पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में 50 से अधिक देशों के करीब 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। यादविंदर सेक्टर-56 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच संदीप कुंडू के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। कोच ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यादविंदर ने शहर के उभरते खिलाड़ियों के सामने मिसाल पेश की है। अब उनकी नजरें आगामी प्रतियोगिताओं में पदकों का रंग बदलने पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें