फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो के ज्वाइंट सेक्रेटरी और सेक्रेटरी के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं खिलाड़ीं

Fri, 17 Mar 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
खो-खो एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी पीएस लांबा और सेक्रेटरी हरभूषण गुलाटी के खिलाफ सिटी के एक कॉलेज की खो-खो टीम की छात्राओं ने जिला अदालत में शिकायत दायर की है। इसमें छात्राओं का आरोप है कि लांबा उनसे शारीरिक छेड़छाड़, अभद्रता और शोषण करते हैं और साथ ही वार्षिक परीक्षाओं में फेल करने की धमकी देते हैं। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए महिला थाने से पांच अप्रैल तक स्टेटस रिपोर्ट देने को कहा है। 
विज्ञापन


कॉलेज छात्राओं के वकील अदित एस वर्मा और अमित वर्मा ने अदालत को बताया कि छात्राएं यूटी की खो-खो टीम की प्लेयर हैं। इनमें से पांच स्टूडेंट्स पहले एक अन्य कॉलेज में थीं, लेकिन लांबा से तंग आकर उन्होंने वह कॉलेज छोड़ दिया और दूसरे कॉलेज चली गईं। इसके बाद भी लांबा ने उन्हें परेशान करना नहीं छोड़ा।

विरोध किया तो नेशनल के लिए किसी ओर को भेजा
एक स्टूडेंट ने आरोप लगाया कि उसका नेशनल खो-खो के लिए सेलेक्शन हुआ था, लेकिन लांबा की हरकतों का विरोध करने और उसके खिलाफ शिकायत देने पर उसकी जगह किसी ओर प्लेयर को भेज दिया गया। 
विज्ञापन


जब कुछ होगा तो शिकायत लेकर आना
छात्राओं का आरोप है कि जब लांबा की हरकतोें की शिकायत सेक्रेटरी हरभूषण गुलाटी से की तो उनका कहना था कि अभी कुछ किया तो नहीं जब कुछ होगा तब शिकायत लेकर आना। उन्होंने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा उन्हें चुप रहने को कहा। 

बयान दर्ज हुए, मगर कार्रवाई नहीं
छात्राओं ने अदालत को बताया कि उन्होंने 18 जनवरी को एसएसपी विंडो पर शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद सेक्टर-17 स्थित महिला थाना पुलिस ने उनके बयान दर्ज किए, लेकिन उसके बाद से कोई कार्रवाई नहीं की। सिविल जज रेखा चौधरी ने शिकायत सुनने के बाद सेक्टर-17 स्थित महिला थाना पुलिस को मामले में पांच अप्रैल को स्टेटस रिपोर्ट समिट करने को कहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें